नजफगढ़ विधानसभा में पहली बार पार्षदी सीट पर एंट्री करेगी आप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ विधानसभा में पहली बार पार्षदी सीट पर एंट्री करेगी आप

-भाजपा को सिर्फ एक सीट से करना होगा संतोष, भाजपा के बागी पड़ रहे भारी

नजफगढ़/नई दिल्ली/- नजफगढ़ विधानसभा में पार्षद चुनाव में पिछली बार पांच में से तीन सीटों पर भाजपा जीती थी लेकिन बाद में दोनो निर्दलिय पार्षद मीना तरूण यादव व नीलम कृष्ण पहलवान भाजपा में शामिल हो गई थी जिसकारण पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया था। लेकिन इस बार नये परिसीमन के तहत पांच से चार हुई पार्षद सीटों पर हुए मतदान के बाद नये समीकरण सामने आते दिखाई दे रहे हैं। इस बार पहली बार आम आदमी पार्टी नजफगढ़ विधानसभा में एक सीट लेती दिखाई दे रही है जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जा रही है। जिसकारण भाजपा को चार सीटों का नुकसान हो रहा है। इस बार भी दो निर्दलिय चुनाव जीतते दिख रहे है। हां यह बात और है कि दोनो निर्दलिय भाजपा के बागी है जिससे भाजपा को बड़ा नुकसान हो रहा है। हालांकि भाजपा ने दोनो को पार्टी से निकाल दिया है लेकिन फिर भी माना जा रहा है कि दोनो बागी सांसद प्रवेश वर्मा के काफी नजदीकी है। आईय जानते हैं कि नजफगढ़ विधान सभा की पार्षद सीटों पर इसबार किस पार्टी को कितनी सीट मिलेंगी।

नजफगढ़ सीट/-
नजफगढ़ सीट पर वैसे तो मतदान से पहले मुकाबला चार उम्मीदवारों में दिखाई दे रहा था जिसमें भाजपा के अमित खड़खड़ी, आप से राजबीर डबास, कांग्रेस से सतबीर शर्मा व निर्दलिय अंतिम गहलोत लेकिन मतदान के बाद मुख्य मुकाबला निर्दलिय प्रत्याशी अंतिम सुरज गहलोत व आप प्रत्याशी राजबीर डबास के बीच देखा जा रहा है। चाहे समीकरण जो भी रहे हो लेकिन मित्राउं गांव पूरी तरह से अंतिम गहलोत के समर्थन में खड़ा दिखाई दिया। इस मुुकाबले में भी अंतिम गहलोत यह सीट जीतती दिखाई दे रही है।

ईस्सापुर सीट/- ईस्सापुर सीट पर इस बार नये परिसीमन के तहत भाजपा की नजफगढ़ वार्ड की पूर्व पार्षद मीना तरूण यादव भाजपा से बगावत कर ईस्सापुर वार्ड से चुनाव लड़ रही है। वहीं ईस्सापुर वार्ड की पूर्व पार्षद सुमन डागर को भाजपा ने फिर से टिकट दिया है। वहीं आप से पिंकी खर्ब चुनाव लड़ रही है। पूरा चुनाव इन्ही तीनों प्रत्याशियों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। लेकिन मतदान के बाद निर्दलिय प्रत्याशी मीना तरूण यादव चुनाव जीतती नजर आ रही है।

रोशनपुरा वार्ड/- पिछली बार इस वार्ड से भाजपा के सत्यपाल मलिक चुनाव जीते थे लेकिन इस बार उन्हे टिकट नही मिलने के कारण भाजपा के प्रत्याशी के रूप में बांके पहलवान यानी देवेन्द्र डबास चुनाव लड़ रहे हे। वहीं आम आदमी पार्टी से डा. संजय पाराशर चुनाव लड़ रहे है। हालांकि भाजपा ने इस चुनाव को जातीय रंग देने की कोशिश की थी लेकिन बाद में यह चाल उसी पर भारी पड़ती दिखी। इस वार्ड में भाजपा व आप के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। लेकिन मतदान के बाद सर्वे रिपोर्ट में आप पार्टी को पहली बार नजफगढ़ विधानसभा में एक सीट रोशनपुरा वार्ड के रूप में मिलती दिखाई दे रही है।

दिचाऊं कलां वार्ड/- दिचाऊं वार्ड में भरत सिंह परिवार की सदस्य नीलम कृष्ण पहलवान इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में है। हालांकि इसी वार्ड से पहले भी वह दो बार पार्षद रह चुकी है लेकिन उस समय उन्होने निर्दलिय के रूप में चुनाव लड़ा था। नीलम कृष्ण पहलवान काफी सशक्त उम्मीदवार मानी जा रही है। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अनिता पांडे से माना जा रहा हैं। लेकिन नीलम कृष्ण पहलवान के मुकाबले अनिता पांडे को काफी कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा है। जिसकारण नीलम कृष्ण पहलवान भाजपा की एक ऐसी प्रत्याशी है जो इस बार चुनाव जीत रही है। वरना तीन सीटों पर भाजपा चुनाव हार रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox