नए साल में आएगी कड़ी ठंड: पश्चिमी विक्षोभ से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, बारिश और बर्फबारी की संभावना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नए साल में आएगी कड़ी ठंड: पश्चिमी विक्षोभ से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, बारिश और बर्फबारी की संभावना

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   नए साल की शुरुआत प्रचंड सर्दी के साथ हो सकती है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इस विक्षोभ के असर से पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी का असर है, और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक शीतलहर का प्रकोप जारी है। न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट आई है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। देर रात और सुबह के समय कोहरे ने भी कहर बरपाया है।

दिल्ली में सोमवार सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम क्षेत्र में यह 8.6 डिग्री रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में भी कोहरे की मोटी परत देखी गई। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, चुरू, बाड़मेर, कोटा, भरतपुर और सीकर समेत कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सिरोही में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मैदानी इलाकों में सबसे कम था।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox