नए साल की शुरुआत में कड़ाके की सर्दी, उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव संभव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नए साल की शुरुआत में कड़ाके की सर्दी, उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव संभव

अनीशा चौहान/-  नए साल का आगाज हो गया है और 2025 का पहला दिन उत्तर भारत के लिए खासा ठंडा रहा। इस समय देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड समेत कई राज्य भीषण सर्दी की चपेट में हैं। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण इन मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिनों में उत्तरी भारत में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। IMD ने एक पश्चिमी विक्षोभ के लिए भी चेतावनी जारी की है, जो 4 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 1 से 3 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 4-5 जनवरी 2025 के बीच व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी है। मंगलवार को कश्मीर में शीतलहर और भी तेज हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में घाटी में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले दिन से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। पंपोर शहर के कोनीबल में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

दिल्ली-NCR में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। शीतलहर का असर दिल्ली-NCR में जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दिल्ली में शीतलहर का सितम जारी रहेगा। 31 दिसंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम था। IMD का अनुमान है कि बुधवार को दिल्ली के आसमान पर आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं।

अगले 24 घंटों का मौसम:

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तमिलनाडु में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की स्थिति हो सकती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox