धराली में प्राकृतिक आपदा: PM मोदी-सीएम धामी सक्रिय, 20 करोड़ की राहत मंज़ूर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

धराली में प्राकृतिक आपदा: PM मोदी-सीएम धामी सक्रिय, 20 करोड़ की राहत मंज़ूर

उत्तरकाशी/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बुधवार तड़के बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 50 लोगों के लापता होने की सूचना है, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तेज बारिश के चलते भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), और जिला प्रशासन की टीमें युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत कार्यों में जुटा है। अब तक 130 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, कुछ सेना के जवानों के भी लापता होने की खबर है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नुकसान का किया जा रहा आकलन
धराली गांव, भागीरथी नदी के किनारे बसा एक छोटा सा पहाड़ी गांव है जो हर्षिल घाटी में स्थित है और गंगोत्री धाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव माना जाता है। यह गांव देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से मात्र 18 किमी की दूरी पर है। यहां हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री रुकते हैं। प्रशासन ने बताया है कि आपदा के वक्त गांव में कितने लोग मौजूद थे, इसका आकलन जारी है। साथ ही क्षति का भी विस्तृत मूल्यांकन किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री से बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर गंभीरता दिखाते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और आपदा की स्थिति तथा राहत कार्यों की जानकारी ली। सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौके की स्थिति का जायजा लिया और तत्पश्चात खुद धराली के लिए रवाना हो गए।

राज्य सरकार ने तत्काल राहत कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए 20 करोड़ रुपये की आपात राशि मंजूर की है, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाई जा सके।

प्रशासन सतर्क, आगे के लिए अलर्ट जारी
प्रशासन ने क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox