द्वारका स्पेशल स्टाफ ने हत्या की कोशिश में वांछित अपराधी को दबौचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल स्टाफ ने हत्या की कोशिश में वांछित अपराधी को दबौचा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने हत्या की कोशिश के मामले में वांछित एक अपराधी को छठ पूजा पार्क डाबड़ी से दबोचा है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को पकड़ चुकी हे जबकि जोनसन फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी। लेकिन अब स्पेशल स्टाफ ने आरोपी जोनसन को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि जोनसन पर पहले भी 2 आपराधिक मामले दर्ज है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गत 6 नवंबर को डाबड़ी थाना क्षेत्र में माधव उर्फ माधो व विजय को कुछ बदमाशें ने 4 से 5 गोली मारी थी। जिसमें सागर उर्फ कट्टू, अंकित उर्फ तारू व जोनसन दास को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने सागर व अंकित को पहले ही पकड़ लिया था लेकिन जोनसन फरार चल रहा था। जिसपर द्वारका स्पेशल स्टाफ ने एसीपी विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी जोनसन दास पुत्र गैब्रियल दास निवासी गली न 5 महावीर एंक्लेव डाबड़ी को छठ पुजा स्थल डाबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जोनसन पर पहले भी दो मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान डाबड़ी थाना क्षेत्र के दो मामलों का खुलासा भी हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox