-पूरे हर्षोल्लास के साथ दो दिन तक चलेगा भगवान राम के जन्मोत्सव का समारोह, प्रसादम के साथ होगा संपन्न
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/भावना शर्मा – द्वारका के इस्कॉन मंदिर में नवरात्रों के समापन पर राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जायेगा। भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का समारोह पूरे दो दिन चलेगा। समारोह में भगवान श्री राम का जलाभिषेक सरयू नदी व चित्रकूट धाम के भरत कूप के पवित्र जल से किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए मंदिर के प्रवक्ता ने बताया कि इसबार इस्कॉन मंदिर में भगवान रामलला के जलाभिषेक के लिए व्यापक तैयारी की गइ्र्र हैं जिसके तहत रामलला को आयोध्या से सरयू नदी व चित्रकूट धाम से भरत कूप के जल से जलाभिषेक किया जायेगा। यह कार्यक्रम 9 और 10 अप्रैल को मनाया जायेगा। 9 अप्रैल को सुबह 7ः30 बजे मंगलयज्ञ से कार्यक्रम की शुरूआत की जायेगी। जिसके बाद श्रद्धालुओं को चरणामर्त व पवित्र जल के साथ-साथ प्रसादम वितरित किया जायेगा। इसके बाद संध्याकाल में अधिवास उत्सव होगा जिसमें भगवान श्री राम के आविर्भाव दिवस की जोरो से तैयारियां की जायेंगी। 10 तारीख को सुबह भगवान श्री राम की कथा का पाठ होगा जिसे एचजी जीता मित्रा प्रभु की सुनायेगें। इसके बाद बच्चों के लिए कठपुतली का प्रोग्राम होगा जिसके अंदर आपको दादी पुदुम जी काकठपुतली डांस का शो देखने को मिलेगा। इसके साथ ही एक कठपुतली की वर्कशॉप रहेगी जिसके अंदर आपको कठपुतलियां बनाना सिखाएंगे। आपको बता दें कि यह वर्कशॉप रजिस्टर्ड बच्चों के लिए ही होगी। इसके बाद आपको एंटरटेनमेंट से भरपूर कई शो देखने और करने को मिलेंगे जिसमें कि आपको गोपाल का ड्रॉइंग डांस व संगीत सब सुनने को और करने को मिलेगा। 10 अप्रैल का दिन भक्तों के लिए बेहद ही खास होने वाला है क्योंकि इन कार्यक्रम के बीच एक बेहद ही बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम का धनुष बनाया गया है जिसे बच्चे उठाकर देख सकेंगे और मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी ने जिस तरह भव्य पुल बनाया था उसी तरह सभी भक्तजन एक एक ईट से इस्कॉन टेंपल में राम जी के लिए यह पुल तैयार करने के कार्य में भी भाग ले सकेंगे। सबसे खास बात तो यह रहने वाली है कि राम जी का अभिषेक सरयू नदी के जल से होने जा रहा है भक्तजन इस जल अभिषेक का आनंद उठा पाएंगे। शाम 5 बजे भगवान श्री राम की शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी। जिसमें भक्तजन भाग लेंगे। शाम 7 बजे भगवान श्री राम की लीला का मंचन भी किया जायेगा। इसके बाद सभी भक्तों को प्रसादम वितरित किया जायेगा।
उन्होने सभी भक्तों से इस दिव्य समारोह में परिवार सहित आने का निमंत्रण भी दिया।


More Stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR केस में बंगाल हाईकोर्ट को दिशा-निर्देश
धार्मिक भावनाओं के मामले में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
PF धारकों के लिए खुशखबरी, EPFO ने जोड़ी नई सुविधा
लखनऊ यूनिवर्सिटी में धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद, दो गुट आमने-सामने
साउथ अफ्रीका से शिकस्त, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति
एयरपोर्ट पर हड़कंप, 155 पैसेंजर्स वाली फ्लाइट को करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग