मंगोलपुरी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के द्वारका विधानसभा के विधायक व पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के पुत्र विनय मिश्रा पर एक महिला ने संगीन धाराओं में केस दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि वह बीते महीने जब अपने बेटे के साथ बाइक पर घर आ रही थी तो रास्ते में आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्रा ने अपनी गाड़ी से उसका पीछा किया और एक्सीडेंट करवाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर मंगोलपुरी थाने में एससी-एसटी एक्ट के साथ-साथ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने विधायक के पिता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा व उनके चाचा पर भी गंभीर आरोप लगाये है।

पिछले साल 15 नवंबर की घटना
शीला (बदला हुआ नाम) ने कोतवाली में शिकायत देते हुए बताया, ’मैं अपने बेटे के साथ बीते 15 नवंबर 2023 की रात को मायके से वापस ससुराल जा रही थी। रास्ते में हमारी बाइक का पीछा विधायक विनय मिश्रा की कार ने किया। गाड़ी में विनय मिश्रा बैठे हुए थे। उन्होंने मुझे गाली देना शुरू कर दिया और फिर मुझे जान से मरवाने की धमकी दी। गाड़ी में विनय मिश्रा का पीए रंजीत गोस्वामी भी बैठा हुआ था।’
टिकट दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़पे
शीला ने आगे कहा, ’विनय मिश्रा के पिता महाबल मिश्रा कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं। मैंने मिश्रा परिवार को अपने करीब 25 साल दिए हैं। वर्ष 2020 में विनय मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली और मुझे भी आप की सदस्यता दिलवा दी। मुझसे विनय मिश्रा ने विधानसभा एससी-एसटी कैंट का अध्यक्ष बनाया गया और एमसीडी चुनाव में टिकट देने का वादा किया था। टिकट दिलाने के लिए पार्टी फंड के नाम पर 10 लाख रुपए भी लिए थे, जो मैंने 6 किस्तों में उधार लेकर विनय मिश्रा को दे दिए, लेकिन विधायक ने मेरे साथ धोखा किया। उसने मुझे न तो टिकट दिलवाया और न मेरे पैसे वापस दिए। मैं अपने पैसे वापस मांग रही थी, इसलिए मुझे धमकी दी जा रही थी।’


More Stories
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप