दो चरणों में होगा चुनाव, 23 नवंबर को घोषित होंगे परिणाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दो चरणों में होगा चुनाव, 23 नवंबर को घोषित होंगे परिणाम

मानसी शर्मा /-   चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। झारखंड में इस बार 2 चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड के साथ-साथ महाराष्ट्र चुनाव के तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड चुनाव 13 नवंबर और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं चुनाव का रिजल्ट 23 नवंबर को जारी होगा। चुनाव आयोग के अनुसार झारखंड में पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में चरण 38 सीटों पर चुनाव होंगे।बता दें, 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हुए थे। वहीं इससे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि झारखंड में 24 जिले हैं, जिसमें से 81 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। झारखंड में 2.6 करोड़ मतदाता हैं।

5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है कार्य

मौजूदा झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। पिछले पांच साल से झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन सरकार की चल रही है। इस दौरान करीब साढ़े चार साल तक हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार चली, जबकि कुछ महीने तक चंपाई सोरेन ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। लेकिन सीएम पद से हटने के बाद चंपाई सोरेन ने जेएमएम छोड़ दी। बीते लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य में दो सीटों का नुकसान हुआ था। जबकि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 सीटें जीत गई।

81 विधानसभा सीटों पर होने हैं चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं। सभी 81 विधानसभा सीटों पर नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला है। 2019 के चुनाव 30 नंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में संपन्न हुए थे। जबकि नतीजे 23 दिसंबर को आए थे। महागठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली थी। माना जा रहा है कि इस बार झारखंड में 15 नवंबर के बाद मतदान होंगे। सूत्रों के अनुसार इस बार मतदान दो या तीन चरणों में पूरे हो जाएंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव का शेड्यूल

पहला चरण

अधिसूचना: 18 अक्तूबर

नामांकन की आखिरी तारीख: 25 अक्तूबर

नामांकन पत्रों की जांच: 28 अक्तूबर

नाम वापसी: 30 अक्तूबर

मतदान: 13 नवंबर

मतगणना: 23 नवंबर

दूसरा चरण

अधिसूचना: 22 अक्तूबर

नामांकन की आखिरी तारीख: 29 अक्तूबर

नामांकन पत्रों की जांच: 30 अक्तूबर

नाम वापसी: 1 नवंबर

मतदान: 20 नवंबर

मतगणना: 20 नवंबर

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox