देहरादून के ब्राइट एंजल स्कूल में निरिक्षण के लिए पंहुची बाल आयोग की टीम, मिली अनिमित्ताएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देहरादून के ब्राइट एंजल स्कूल में निरिक्षण के लिए पंहुची बाल आयोग की टीम, मिली अनिमित्ताएं

-स्कूल में हिजाब पहने मिलीं कई शिक्षिकाएं-छात्राएं, पाक के पूर्व पीएम की फोटो देख चौंकी आयोग की टीम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/शिव कुमार यादव/- आयोग को मिली शिकायत के बाद जब बाल आयोग की टीम देहरादून के जीवनगढ़ स्थित ब्राइट एंजल स्कूल में निरीक्षण के लिए पंहुची तो टीम को कई शिक्षिकाएं व छात्राएं बुर्के पहने मिली। इसके अलावा भी स्कूल को लेकर टीम को कई अनियमित्ताएं मिली जिनको लेकर बाल आयोग अध्यक्ष ने उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिये हैं। टीम ने स्कूल के अभिलेखों की भी जांच की।
                 स्कूल के खिलाफ मिली शिकायतों पर शनिवार को बाल आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना के नेतृत्व में टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्कूल के अभिलेख खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेज टीम साथ लेकर भी गई। टीम ने विद्यालय परिसर, कक्षा-कमरों से लेकर कार्यालयों की जांच भी की। आयोग की अध्यक्षा ने बताया कि निरीक्षण में प्रथम दृष्टया विद्यालय की भूमि का उपयोग नहीं बदला गया है। साथ ही भवन मानचित्र भी नहीं है।
               विद्यालय के ध्वस्तीकरण और सील करने के एमडीडीए के आदेश, कार्रवाई पर विद्यालय का लिया गया स्टे आर्डर से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास होने के कारण स्कूल सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। स्कूल में बहुत सी बालिकाएं और शिक्षिकाएं हिजाब पहने भी मिलीं। कर्मचारियों की सैलरी भी कम दी जा रही है। परिसर में जगह-जगह कांटेदार और बिजली के तार बिखरे मिले।

मान्यता हिंदी की, पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से
अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना ने बताया कि विद्यालय की मान्यता भी हिंदी माध्यम से ली गई है, जबकि शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से प्रदान की जा रही है। चैरिटी की सूची भी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस दौरान आयोग के सदस्य विनोद कपरवाण, खंड शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह, विधि अधिकारी ममता रौथाण, बाल मनोवैज्ञानिक निशांत, इकबाल, बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक सुरेश उनियाल मौजूद रहे।

शिकायत में ये लगाए गए हैं आरोप
आयोग को मिली शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के प्रस्ताव की तिथि, नियमावली पंजीकृत विधान के अनुसार नहीं है। भवन गैरकानूनी ढंग से बनाया गया है। भूमि उपयोग, शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन संदेहास्पद है। मुस्लिम शिक्षकों को अधिक और हिंदू शिक्षकों को कम वेतन दिया जा रहा है। मुस्लिम छात्राएं हिजाब पहनकर आती हैं। कक्षा के बीच में नमाज पढ़ने के लिए बच्चों को पास के मदरसे में ले जाया जाता है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के मुखिया की भारतीय सेना की वर्दी में फोटो, प्रबंधन समिति में सीमा पार के लोगों का उल्लेख होने, शिक्षा, लोनिवि, एमडीडीए से संबंधित अनियमितताओं की शिकायतें भी शामिल हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox