देश के लिए मोदी सरकार जरूरी – जेपी नड्डा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश के लिए मोदी सरकार जरूरी – जेपी नड्डा

-देश में 70 साल के शासन पर मोदी के 7 साल भारी -भाजपा ने मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर दिल्ली में जारी की कोरोना राहत सामग्री, सांसद प्रवेश वर्मा व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिखाई हरी झंडी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के लिए कोविड राहत सामग्री को झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश हित के लिए मोदी सरकार जरूरी है। मोदी के 7 साल 70 साल के शासन पर भारी पड़े है जिसकारण विपक्ष की नींद हराम हो गई है। इस अवसर पर सांसद प्रवेश वर्मा भी उपस्थित रहे।
                      जेपी नड्डा ने कहा, जो लोग आज वैक्सीन पर हल्ला कर रहे हैं। जब प्रधानमंत्री वैक्सीन बनाने के लिए भारत के उद्यमियों को प्रेरित कर रहे थे। तो हर तरह से भारत के मनोबल को तोड़ने का काम विपक्षी पार्टियों ने किया। आज 2 कंपनियों से 13 कंपनियों को वैक्सीन बनाने की इजाजत दी जा चुकी है। कुछ समय बाद 19 कंपनियां वैक्सीन बनाना शुरू कर देंगी। कोविड टीकों की उपलब्धता पर अब शोर मचा रहे लोगों ने पहले इन टीकों को लेकर शंका जताई थी।
                     विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, कुछ लोग साधक होते हैं और कुछ लोग बाधक होते हैं। साधक का काम साधना करना होता है और बाधा पहुंचाने वाले लोग हमेशा मिलेंगे। कुछ लोग हम पर हर तरह का आरोप लगाते रहेंगे, दिल्ली भी इससे ग्रसित है।
                    जेपी नड्डा ने कहा, बीजेपी कार्यकर्ता कोविड वैश्विक महामारी के बीच राहत काम कर रहे हैं, जबकि विपक्षी दल आइसोलेशन में चले गए हैं। बीजेपी कार्यकर्ता कोविड के दौरान लोगों के साथ खड़े हैं, जबकि विपक्षी नेता केवल डिजिटल सम्मेलनों में नजर आते हैं। सभी बीजेपी सांसद, मंत्री और विधायक सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर कम से कम दो गांवों में लोगों की सेवा करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox