दीनपुर गांव व श्यामविहार कालोनी ने दिया सोमेश शौकीन को अपना समर्थन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दीनपुर गांव व श्यामविहार कालोनी ने दिया सोमेश शौकीन को अपना समर्थन

-जनसभा में पगड़ी बांध कर किया स्वागत

मटियाला/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- आम आदमी पार्टी के मटियाला विधानसभा से प्रत्याशी सोमेश शौकीन का सोमवार को दीनपुर गांव व श्यामविहार कालोनी के लोगों ने एक जनसभा कर आप प्रत्याशी को ेअपना समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही आप प्रत्याशी को गांव की सरदारी ने पगड़ी बांध का स्वागत किया।

दीनपुर में गोयला रोड़ पर श्यामविहार आरडब्ल्यूए और दीनपुर गांव ने सोमेश शौकीन की जनसभा का आयोजन किया ओर प्रदीप कुमार इसके आयोजक रहे। जनसभा में गांव की तरफ से राजेराम, कमल लाल और रमेश पहलवान ने सोमेश शौकीन को दीनपुर गांव

की सरदारी की तरफ से पगड़ी बांध कर स्वागत किया और जनसभा के आयोजक प्रदीप शौकीन व जोगेन्द्र शौकीन ने बुॅका भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही राहुल चौधरी, आनन्द सिंह, ऋषि यादव, राजेन्द्र सिंह, ए के बिस्वास, विकास गहलोत, मुकेश शौकीन, जगदीश शौकीन, किरण चौहान, गिरीराज सिंह, भगवान सिंह, विकास जैन, हरीश गोस्वामी, बृजेश सिंह, सन्नी गहलोत, बलबीर सिंह ने फूलमाला पहनाकर सोमेश शौकीन का स्वागत किया और सभी ने अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर शोमेश शौकीन ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि वह इस ईलाके के लिए नये नही है बल्कि आप के अपने है। मै 2008 में इस ईलाके से विधायक रह चुका हूं और अपने कार्यकाल में उन्होने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये थे। उन्होने कहा कि इसबार वह आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी है और केजरीवाल जी ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होने कहा कि वह केजरीवाल जी के भरोसे को कभी टूटने नही देंगे और विधायक बनने पर फिर से जनता की सेवा में जुट जाऐंगे। उन्हे भरोसा है कि इसबार लोग उनके बनवास को खत्म कर उन्हे भारी मतो से जिताऐंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox