दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की मटियाला में विकास की नई शुरुआत, 400 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने की मटियाला में विकास की नई शुरुआत, 400 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

-सड़क, पानी, स्वच्छता और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस; जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में क्षेत्र के कायाकल्प का संकल्प

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  मटियाला विधानसभा क्षेत्र आज विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में एक नई शुरुआत का साक्षी बना, जहां करीब 400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इन योजनाओं के जरिए इलाके में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर समग्र विकास सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मटियाला की पहचान दिल्ली की शहरी चमक और गांव-देहात की पारंपरिक संस्कृति के अनोखे संगम के रूप में होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हर मोर्चे पर काम करने की योजना बनाई गई है। परियोजनाओं के तहत सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।

पिछले एक वर्ष में मटियाला ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और अटल कैंटीन जैसी कई जनसुविधाओं के तेजी से विस्तार को देखा है। अब नए बजट के माध्यम से सरकार इस क्षेत्र के व्यापक कायाकल्प की दिशा में और तेजी से कदम बढ़ा रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र की सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक संदीप सहरावत, पार्षद अनुराधा शर्मा, राम निवास, नजफगढ़ ज़ोन की एमसीडी चेयरमैन सविता शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश शौखंदा और डिप्टी चेयरमैन देवेंद्र डबास ‘बांके पहलवान’ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्यजन मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इन योजनाओं के लागू होने से मटियाला में विकास की नई तस्वीर दिखाई देगी और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox