दिल्ली सरकार के मंत्री व नेता उड़ा रहे कोरोना नियमों की धज्जियां, आम आदमी के काटे जा रहे 2000 के चालान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार के मंत्री व नेता उड़ा रहे कोरोना नियमों की धज्जियां, आम आदमी के काटे जा रहे 2000 के चालान

-दिल्ली सचिवालय में मंत्री कैलाश गहलोत ने उनके नेताओं ने उड़ाई कोरोना नियमों की धज्जियां, पुलिस सोई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- एक तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को कोरोना से बचाने के लिए बड़े-बड़े पोस्टरों, बैनरों व न्यूज चैनलों पर भारी भरकम विज्ञापन के जरीये जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार के मंत्री अपनी पार्टी में समर्थकों की संख्या को बढ़ाने को लेकर इतने लापरवाह हो गये है कि वो कोरोना नियमों को ही भूल गये। जी हां दिल्ली में कोरोना नियमों के पालन को लेकर मॉस्क के लिए आम जनता का भारी-भरकम चालान काटा जा रहा है। वहीं स्वयं दिल्ली सरकार के मंत्री व नेता इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। वीरवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली के परिवहन व उर्जा मंत्री कैलाश गहलोत व उनके समर्थक खुले आम कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।
                दरअसर मंत्री जी नजफगढ़ में अपनी पार्टी में समर्थकों की संख्या बढ़ाने को लेकर इतने उत्सुक थे कि वो प्रोग्राम में शामिल होने आये नेताओं को पार्टी में शामिल करने के दौरान स्वयं कोरोना नियमों का पालन करना ही भूल गये। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग इक्ट्ठा हुए और मंत्री जी ने सभी को पार्टी की टोपी प पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और सभी को मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया। बता दे कि निगम चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी में छुटभैये नेताओं व दलबदलुओ के शामिल होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी को नजफगढ़ से निगम चुनाव के लिए एक पैसे खर्च करने वाला नेता चाहिए था ताकि पार्टी उसे चुनाव लड़ा सके। हालांकि अभी तक पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेता यही मानते है कि उनकी टिकट पक्की है। लेकिन जो पार्टी कार्यकर्ता पहले से पार्टी के लिए रात-दिन काम करते आये है उनमें अब इस बात को लेकर रोष पनप रहा है कि पैसे देकर पार्टी में शामिल होने वाले लोग आज उम्मीदवार बन रहे है और वो अब सिर्फ कार्यकर्ता बनकर रह गये। इसके साथ ही जो लोग पहले से कांग्रेस व भाजपा छोड़कर पार्टी में आये है वो भी अब इस बात को लेकर आशंकित है कि कहीं नये नेता उनकी टिकट न काट दें।
                 वीरवार को नजफगढ़ से समाजसेवी संजय गिरधर उर्फ भाउ ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली सचिवालय में नजफगढ़ विधायक व मंत्री कैलाश गहलोत की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस प्रोग्राम में जमा हुई सैंकड़ों की भीड़ को देखकर मंत्री श्री गहलोत इतने उत्साहित हुए कि वो व उनके कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री का कोरोना संदेश ही भूल गये। जब लोगों ने इस वायरल वीडियों को देखा तो उन्होने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वाह केजरीवाल जी आम आदमी का तो आप 2 हजार का चालान कटवा रहे है और आपके मंत्री क्या कर रहे है इसका आपकों अंदाजा भी नही होगा। लोगों ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री केजरीवाल अब अपने मंत्री व समर्थकों का चालान कटवायेंगे या फिर जनता की कष्ट कमाई के पैसे को यूं ही विज्ञापनों में उड़ा कर वाहा वाही लूटने की कोशिश करेंगे। वहीं लोगों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाये है कि पुलिस सिर्फ आम आदमी को ही कानून का डर दिखाती है। अब पुलिस क्या करेगी ये देखना है। हालांकि दूसरे चुनावी राज्यों में भी रैलियां व बैठकों में कोरोना नियमों की धज्जिया उड़ाई जा रही है और चुनाव आयोग व पुलिस प्रशासन सिर्फ तमाशबीन बना हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox