दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर, सियासी माहौल गरमाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप और बीजेपी के बीच पोस्टर वॉर, सियासी माहौल गरमाया

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच पोस्टर वॉर की जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए बड़े ऐलानों पर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है, और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

बीजेपी का पोस्टरों से पलटवार

दिल्ली बीजेपी ने अपने कार्यालय के बाहर अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाए हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी ने कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बनाने का वादा किया था, लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर बीजेपी ने एक और पोस्टर शेयर किया, जिसमें केजरीवाल को “चुनावी हिंदू” कहा गया। इस पोस्टर में दावा किया गया कि जो केजरीवाल दस साल तक इमामों को सैलरी देते रहे और राम मंदिर निर्माण से खुश नहीं थे, वही अब चुनाव के समय पुजारियों और ग्रंथियों को याद कर रहे हैं।

आप का बीजेपी को जवाब

बीजेपी के आरोपों का जवाब आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए दिया। आप ने बीजेपी को चुनौती दी कि वह अपने 20 शासित राज्यों में पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना लागू करके दिखाए। आप ने यह भी कहा कि यदि बीजेपी में हिम्मत है तो वह अरविंद केजरीवाल की चुनौती स्वीकार करें।

आम आदमी पार्टी ने हाल ही में कई नई योजनाओं की शुरुआत की है, जिनमें महिलाओं को आर्थिक सहायता, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाना और हर घर को 24 घंटे साफ पानी उपलब्ध कराना शामिल है। इन योजनाओं के माध्यम से आप ने दिल्ली के नागरिकों के कल्याण की ओर अपना ध्यान आकर्षित किया है।

चुनाव से पहले गरमाया सियासी माहौल

दिल्ली में चुनावी माहौल अब पूरी तरह से गर्म हो चुका है। आप और बीजेपी के बीच बढ़ते बयानबाजी और पोस्टर वॉर ने राजनीतिक संघर्ष को और तीव्र कर दिया है। आने वाले दिनों में यह सियासी जंग और तेज होने की संभावना है। ऐसे में जनता इन वादों और आरोपों के बीच क्या फैसला करती है, यह चुनाव नतीजों में ही स्पष्ट होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox