अनीशा चौहान/- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में करीब 35 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा भोजपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सुबह के समय सड़क पर घना कोहरा छाया हुआ था। इस कोहरे के कारण ड्राइवरों को सामने से आ रहे वाहनों को देखना मुश्किल हो रहा था, जिससे वाहन एक-दूसरे से टकराने लगे। एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से आ रहे कई वाहन आपस में टकरा गए और इस हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे के बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची और मौके का जायजा लिया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है। इस हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम को खोला।
पुलिस ने इस हादसे के बाद लोगों से अपील की कि वे सर्दी के मौसम में सतर्क रहते हुए गाड़ी चलाएं। उन्होंने वाहन चालकों से यह भी अपील की कि वे वाहन को धीमी गति से चलाएं और आपस में पर्याप्त दूरी बनाए रखें ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ