दिल्ली में 24 दिसंबर को प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 24 दिसंबर को प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा

-भारत जोड़ो से जुड़ने के लिए कांग्रेस ने जारी किया मिस्ड कॉल मोबाइल नंबर

नई दिल्ली/- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश कर रही है। जिसे देखते हुए कांग्रेस राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। भारी संख्या में लोगों के यात्रा में जुड़ने से कांग्रेस का उत्साह बढ़ गया है। दिल्ली में भी यात्रा को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने एक मोबाइल नंबर (9625777907) जारी किया है, जिस पर मिस्ड कॉल कर यात्रा से जुड़ा जा सकता है।
             इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप से मैसेज करके जुड़ा जा सकता है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में इसके लिए विशेष पास भी जारी किए जा रहे हैं। मोबाइल पर लोगों को ई-पास भी जारी किया जायेगा। इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरकर भी यात्रा से जुड़ा जा सकेगा। यात्रा में लोग व्यक्तिगत, कांग्रेस कार्यकर्ता या किसी स्वतंत्र संगठन की हैसियत से भी जुड़ सकेंगे।
             कांग्रेस इन सूचनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करेगी। सोशल मीडिया, मुख्य धारा की मीडिया के साथ-साथ रेडियो एफएम और अन्य माध्यमों से भी यात्रा का प्रचार किया जायेगा। यात्रा बदरपुर से आश्रम और निजामुद्दीन के मार्ग से निकलेगी। राहुल गांधी इस बीच राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
            दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की विशेष बैठकें पार्टी के पदाधिकारी लगातार ले रहे हैं। अब 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में आने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल होने के लिए जनता की तरफ से लगातार जानकारी पूछी जा रही है। यही कारण है कि एक सार्वजनिक मोबाइल नंबर जारी कर एक आसान प्रक्रिया से लोगों को यात्रा से जुड़ने का अवसर दिया जा रहा है।
              यात्रा में दिल्ली की सातों लोकसभा, 70 विधानसभाओं और सभी 250 वार्ड के लोगों को शामिल कराने की रणनीति बनाई गई है। दिल्ली में लगभग 22 किलोमीटर की यात्रा में जगह-जगह पर स्वागत सभाएं आयोजित की जाएंगी जहां लोग राहुल गांधी का स्वागत कर सकेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox