दिल्ली में 24 घंटे में आये कोरोना के 331 नए मामले, एक मरीज की मौत;

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 24 घंटे में आये कोरोना के 331 नए मामले, एक मरीज की मौत;

-संक्रमण दर बढ़कर 0.68 फीसदी हुई, एक्टिव केस 1300 के करीब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/दिल्ली/भावना शर्मा/- देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में वृद्धि का दौर लगातार जारी है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 331 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14.43 लाख के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी दर भी बढ़कर 0.68 फीसदी हो गई। वहीं, अगर एक्टिव केसों पर नजर डालें तो यह भी बढ़कर 1300 के करीब पहुंच गए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 331 नए मरीज मिले हैं, आज संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हो गई। वहीं आज 144 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,43,683 हो गई है।

राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी एक बार फिर से बढ़कर 1289 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 14,17,288 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 25,106 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 48,589 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 46,549 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 2,040 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 32,44,7831 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 17,07,780 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या भी फिर से बढ़कर 310 हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox