नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 5100 मामले सामने आए और रात्रि कर्फ्यू भी लगा दिया गया। इन सबके बाद लोगों के दिल में एक बार फिर लॉकडाउन की दहशत घर करती जा रही है। यही वजह है कि लोग दिल्ली को छोड़कर वापस अपने गृह राज्यों को लौट रहे हैं।
लोग नहीं चाहते कि अगर देश या दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लगे तो उन्हें फिर से उन यातनाओं से गुजरना पड़े जिससे वह पिछले साल गुजरे थे। यही कारण है कि आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। इस संबंध में अपने घरों को पलायन कर रहे लोगों ने कहा कि हमने पिछली बार लाॅकडाउन में काफी परेशानी झेली है। लेकिन इस बार हम इस परेशानी से बचने के लिए पहले ही अपने घरों को जाना चाहते है। हालांकि सरकार का मानना है कि लोग त्यौहारों को लेकर जा रहे हैं। पलायन की बात तो माात्र अफवाह है।


More Stories
दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: घरेलू विवाद ने ली महिला की जान
चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, क्या पुलिस के शिकंजे में गैंग ?
आज़ादी पर्व 2026 और ‘सेवा तीर्थ’ ग्रंथ की तैयारियों का ऐलान
जम्मू इंटरनेशनल मैराथन में दिखा जबरदस्त जोश
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला