दिल्ली में कोरोना मामलों में आई बड़ी गिरावट, 623 मिले नये मरीज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में कोरोना मामलों में आई बड़ी गिरावट, 623 मिले नये मरीज

-62 की गई जान, एक्टिव केस घटकर 10 हजार पर आए

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट आई हैं। इसे सरकार की मेहनत कहें या फिर लोगों की सतर्कता लेकिन फिर भी दिल्ली अब कोरोना से जीत हासिल करने के करीब आ गई है। दिल्ली में जहां अब संक्रमितों की संख्या घटकर 623 रह गई, वहीं संक्रमण दर भी एक फीसदी से नीचे आ गई है और एक्टिव केस भी घटकर 10 हजार पर आ गए हैं। अब से पहले 18 मार्च को इतने कम 607 केस सामने आए थे।
                 स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 623 नए मरीज मिले हैं, वहीं 62 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब संक्रमण दर 0.88 प्रतिशत पर आ गई है, जो सोमवार को 0.99 थी।
                 स्पास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, आज 1,423 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि सोमवार को ठीक होने वालों की संख्या 1,622 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,26,863 हो गई है और 4,888 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 10,178 पर आ गए हैं। इसके साथ ही, अब तक कुल 13,92,386 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 24,299 पर पहुंच गया है।
                  दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 70,813 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 46,715 आरटीपीआरध् सीबीएनएएटी ध् ट्रूनैट टेस्ट और 24,098 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। दिल्ली में अब तक कुल 19,373,093 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 10,19,636 टेस्ट किए गए हैं।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox