नई दिल्ली/नजफगढ़/उमा सक्सेना/- दिल्ली में नगर निगम उपचुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। सोमवार, 10 नवंबर 2025 को नजफगढ़ स्थित सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) कार्यालय, तुरंत मंडी, नई दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने पूरे जोश के साथ अपने नामांकन दाखिल किए।
भाजपा प्रत्याशी रेखा रानी ने भरा नामांकन
दिचाऊं कलां वार्ड से भाजपा की ओर से रेखा रानी ने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन कार्यक्रम में कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे जिनमें सांसद कमलजीत शेरावत, नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान और जिला अध्यक्ष राज शर्मा शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस की उम्मीदवार रश्मि विवेक शर्मा ने दिखाया जोश
कांग्रेस पार्टी की ओर से रश्मि विवेक शर्मा मैदान में हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान कहा कि वे जनता की समस्याओं को दूर करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाएगी और जनता का भरोसा जीतेगी।

आम आदमी पार्टी से नीतू केशव चौहान ने दाखिल किया नामांकन
आम आदमी पार्टी की तरफ से नीतू केशव चौहान ने अपने नामांकन पत्र भरे। नामांकन के समय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और उन्होंने “काम की राजनीति” के नारे लगाए।

निर्दलीय उम्मीदवार उज्जवल भी मैदान में
इस उपचुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार उज्जवल भी उतरी हैं, जिन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी।

दिचाऊं कलां वार्ड से इस बार का मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय नहीं बल्कि बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि जनता किस पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाती है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई