दिल्ली को हरा भरा बनाने की कवायद हुई तेज, सरकार ने मांगा सहयोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली को हरा भरा बनाने की कवायद हुई तेज, सरकार ने मांगा सहयोग

-दिल्ली के 25 प्रतिशत क्षेत्र को हरा भरा करने के लिए दिल्ली सरकार मुफ्त देगी पौधे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को देखते हुए दिल्ली को रहने के हिसाब से अनुकूल बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने हरित दिल्ली के तहत नई योजना चलाई है जिसके तहत दिल्ली को हरा भरा बनाने के लिए सरकार 15 दिवसीय वन महोत्सव के माध्यम से दिल्ली के 25 प्रतिशत क्षेत्र में 33 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए दिल्ली सरकार सहयोग करने वालों को मुफ्त पौधे भी उपलब्ध करायेगी ताकि लोग अपने घरों के आसपास के क्षेत्र में पौधारोपण कर सके।
                           रविवार को पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत यमुना खादर में वन महोत्सव पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के तहत पहुंचे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने 15 दिवसीय वन महोत्सव के तहत 33 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसे दिल्ली के 25 प्रतिशत क्षेत्र में लगाया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल जरूरी है, तभी दिल्ली को ग्रीन बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। राजधानी दिल्ली को ग्रीन बनाने में वन विभाग और दिल्ली सरकार के साथ दिल्ली की जनता को भी अपने स्तर से प्रयास करना जरूरी है। दिल्ली सरकार ने लोगों को फ्री पौधा देने के कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पौधे को बालकनी में भी लगाया जा सकता है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार की तरफ से 18 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन दिल्ली सरकार ने 33 लाख पौधे लगाने का टारगेट रखा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox