नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली के राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जंगल जंबोरी रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। यह आग रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दस गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए गए।
दमकल अधिकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने 60 कर्मचारियों के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
आग की चपेट में आकर रेस्टोरेंट में मौजूद लोग जान बचाने के लिए कूदने लगे। कुछ लोगों ने पास के घरों की छतों पर कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं।
आग की वजह से रेस्टोरेंट के आसपास की दुकानों को भी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है और स्थिति अब नियंत्रित है।
इसी तरह की एक और आग की घटना रविवार को भी हुई थी। 8 दिसंबर को नरेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोरगढ़ में गैस सिलिंडर में रिसाव होने के कारण आग लग गई थी। इस घटना में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली में लगातार हो रही आग की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं और लोगों में चिंता बढ़ा दी है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज