दरियागंज में दो मंजिला इमारत ढही, तीन मजदूरों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दरियागंज में दो मंजिला इमारत ढही, तीन मजदूरों की मौत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-   राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां सत्भावना पार्क, घटा मस्जिद, रिंग रोड के पास स्थित एक दो मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को इमारत गिरने की सूचना मिली। इसके बाद फौरन चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त इमारत के पिछले हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी अचानक वह हिस्सा भरभराकर ढह गया और मजदूर मलबे में दब गए।

राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि अभी भी मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।

मृतकों की पहचान
इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान जुबेर, तौफीक और गुल सागर के रूप में हुई है। तीनों मकान में मरम्मत का काम कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox