ढाई दिन के सांसद को आजीवन पैंशन, 40 साल देश सेवा पर ठेंगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ढाई दिन के सांसद को आजीवन पैंशन, 40 साल देश सेवा पर ठेंगा

-सरकार के दौगले व्यवहार पर कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन ने चेताया
-पैरामिलिट्री चौकीदारों के लिए पुरानी पैंशन बहाली की फिर उठी जोरदार आवाज,
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने पैरामिलिट्री चौकीदारों के लिए पुरानी पैंशन बहाली की मांग को उठाते हुए कहा कि सरकार पैरामिलिट्री चौकीदारों के साथ दौगला व्यवहार कर रही है। उन्होने आश्चर्य व्यक्त किया कि ढाई दिन के सांसद को आजीवन पैंशन और जो पैरा मिलिट्री जवान देश की 40 साल सेवा करें उनकी पैंशन बंद। यह कैसा न्याय है।
                    उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ये ना भूलें कि पोलिंग बूथ पर तैनात अर्ध सैनिक आखिर कब तक निष्पक्ष भूमिका अदा करता रहेगा। देश की कुल आबादी के 5 प्रतिशत पैरामिलिट्री फोर्स के 25 लाख परिवारों को लम्बे समय तक उनकी पैंशन व अन्य भलाई संबंधित सुविधाओं से वंचित नहीं कर सकते। आज़ बॉर्डर पर तैनात जवानों का बिना पैंशन भविष्य अंधकारमय हो गया है।
                 महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि इस साल देश के पैरामिलिट्री परिवारों का बड़ा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें हर जवान के मां बाप बीवी बच्चे शिरकत करेंगे। अगर 2024 से पहले केंद्रीय सरकार ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की पैंशन बहाली का ऐलान नहीं किया तो आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे। सीएपीएफ जवानों के लिए 100 दिनों की छुट्टी का झूठा वायदा, बेहतर हैल्थ केयर के नाम पर आयुष्मान कार्ड, अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड के नाम पर पुनर्वास जैसे जुमले बंद करें ओर जवानों की बाजार भाव पर टिकी एनपीएस की बजाय तत्काल पुरानी पैंशन बहाल करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox