चंडीगढ़/- गत रविवार को चंडीगढ़ स्थित डेली वर्ल्ड न्यूज पेपर ने यूटी प्रशासन, चंडीगढ़ नगर निगम और स्मार्ट सिटी के सहयोग से डेली वर्ल्ड मैराथन के चौथे संस्करण 2022 का आयोजन किया। इस दौड़ में कुल 10 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि थी। मैराथन (42.175 किमी), हाफ मैराथन (21.097 किमी), 10 किमी समयबद्ध रन और 5 किमी फन रन में 5000 से अधिक धावकों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। दौड़ की शुरुआत प्रतिष्ठित कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1, चंडीगढ़ से हुई।
एशियाई मैराथन चैंपियन सुनीता गोदारा दौड़ निदेशक थीं। वही सौरभ कपूर, गौरव काजी, पी सी कुस्वाहा ने मैनेजमेंट को संभाला जबकि मैराथन का चेहरा अनुभवी धावक अमर सिंह चौहान थे। भारत की पहली महिला ढोल वादक जहान गीत सिंह रन की ब्रांड एंबेसडर थी।
पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव जेएम बालमुरुगन ने नगर आयुक्त, चंडीगढ़, और सीईओ स्मार्ट सिटी अनिंदिता डीजीपी गौरव यादव और चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन (आईपीएस), केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने दौड़ कि अलग-अलग कैटेगरी को हरी झंडी दिखाई।
दीपक छिल्लर ने बताया कि बहादुरगढ रर्नस ग्रुप के 22 धावको ने मैराथन मे अलग अलग दूरी मे भाग लिया। बी आर जी ग्रुप के जाने माने धावक प्रवीन कुमार सांगवान ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित डेली वर्ल्ड मैराथन 40$ में पहला स्थान हासिल किया और 20,000 की ईनाम राशी जीती।
उन्होंने पुरुषों की 42.175 किमी दौड़ जीतने के लिए 3,31,59 घंटे का समय निकाला। वही गुलाब सिंह ने लाइफ की पहली मैराथन सब 4 मे अच्छे समय मे पूरी की।
दीपक छिल्लर ने 21 कि मी मे 1,55 समय मे पेसर की भूमिका निभाते हुए लोगो को रनिंग ट्रैक पर मोटिवेट किया। आंचल सेहगल, अनिता यादव, विनय शाह, विनोद प्रधान ने भी 21,42 कि मी मे पेसर की भूमिका निभाई। उन्हे मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 21 कि मी मे बी आर जी ग्रुप के धावक धर्मवीर, सुरेश राठी, मुकिम, राहुल, लक्की, एच हुडा तथा 10 कि मी मे शैलेश बिडालिया, वरुण सिन्धु, अरविंद, दिनेश ने बेहतर प्रदर्शन कर दौड़ पूरी की । वही डीसी वशिष्ठ ने 5 कि मी मे पहला स्थान हासिल किया।
ग्रुप के सभी सदस्यो ने बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी हिस्सा लेने वाले खिलाडियो को ढेर सारी शुभकामनाए दी और आगे भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की। मैराथन का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव, फिट इंडिया आंदोलन और महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में किया गया था।


More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार