जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी लंदन में आयोजित होने वाले इंडियन फैशन वीक के 5 वें संस्करण का बना साझेदार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 31, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी लंदन में आयोजित होने वाले इंडियन फैशन वीक के 5 वें संस्करण का बना साझेदार

जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की कार्यकारी निदेशक सुश्री रूपल दलाल व अन्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज / सिद्धार्थ राव/ नई दिल्ली/ –  जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी ने लगातार छठे वर्ष इंडिया फैशन वीक, लंदन के साथ साझेदारी की है। इस साल इस इंवेट का आयोजन 16-17 नवंबर को नोवोटेल लंदन में किया गया था,  इस इंवेट में  जेडी इंस्टिट्यूट के छात्रों को भारत के प्रोफेशनल फैशन डिजाइनरों के साथ अपने डिजाइन फैशन इंडस्ट्री के जाने माने लोगों के सामने रखने का मौका मिलेगा। लंदन में आयोजित होने वाले इंडिया फैशन वीक के छठे संस्करण में नए डिजाइनरों को एक नई यात्रा शुरु करने का मौका दिया साथ ही दुनिया भर के प्रतिभाशाली डिजाइनरों  को अपने द्वारा डिजाइन किये कलेक्शन्स को सामने रखने के लिए एक मंच प्रदान किया। समारोह में सेमिनार, रैंप वॉक और स्टाइल और ट्रेंड से जुड़े  फैशन के विभिन्न पहलुओं पर टॉक सेशन का भी आयोजन किया जाएगा।  जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों को भी वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला । जेडी इंस्टीट्यूट के छात्रों ने देश के पारंपरिक कला का प्रतिनिधित्व करते हुए रोगन कला, कच्छ, गुजरात की एक डिजाइन शैली, अरुणाचल प्रदेश का प्रसिद्ध  हथकरघा डिजाइन, और देश के अन्य प्रसिद्ध फैशन से जुड़ी कलाओं का प्रर्दशन किया। समापन परिधानों को भारतीय डिजाइनर समर चौहान द्वारा डिजाइन किया गया था।

इस इंवेट पर बात करते हुए जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, की कार्यकारी निदेशक, सुश्री रूपल दलाल ने कहा लगातार छह वर्षों तक इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा बनना हमारे लिए सम्मान और गर्व की बात है। इंडिया फैशन वीक ने भारत से  उभरते हुए युवा फैशन डिज़ाइनर्स को अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने और फैशन डिजाइन के क्षेत्र में अपने पैर जमाने में मदद की है। उन सभी फैशन डिजाइनर्स को मेरी तरफ से शुभकामनाएं जिन्होनें इस इंवेट में भाग लिया।”

कार्यकारी निदेशक, सुश्री रूपल दलाल 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox