जी-20 के मेहमानों के स्वागत में सजी राजधानी की 41 सड़कें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जी-20 के मेहमानों के स्वागत में सजी राजधानी की 41 सड़कें

-एनडीएमसी की कई परियोजनाएं हो चुकी हैं पूरी, कुछ पर चल रहा काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर एनडीएमसी मेहमानों के स्वागत में कई परियोजनाओं के तहत
काम कर रही है। हालांकि कुछ परियोनाएं पूरी हो गई हैं, वहीं अभी कुछ पर काम चल रहा है जो जल्द पूरी हो जायेंगी। एनडीएमसी ने लुटियंस दिल्ली की  41 सड़कों को चिंहित किया जहां से जी-20 के प्रतिनिधि गुजरेंगे। जिसके चलते रात में एनडीएमसी की ये सड़कें स्ट्रीट लाइट से तो जगमग रहती हैं, वहीं पेड़ों के नीचे लगी अपलाइटर भी उनका आकर्षण बढ़ाया जा रहा है। एनडीएमसी इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है।
                 एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठकें शुरू हो गई हैं। इसलिए इसके लिए एनडीएमसी ने काफी कम समय में बहुत काम किया है। सड़कों के किनारे फुटपाथ को ठीक किया गया है, जबकि सड़क किनारे फूल वाले पौधे लगाए गए हैं और फ्लावर टावर भी विभिन्न सड़कों पर लगाए गए हैं। नागरिकों को यह आकर्षित कर रहे हैं। लोग वाहन रोककर इनकी फोटो भी अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं। साथ ही परिवार के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। उपाध्याय ने बताया कि चुंकी सितंबर तक विभिन्न बैठकें होनी है, इसके तहत अभी और भी कार्य किया जा रहा है। इसके तहत हमारी योजना एनडीएमसी इलाके में पेड़ों के नीचे अपलाइटर लगाने की है। रंग-बिरंगी यह लाइटें एनडीएमसी इलाके के एवेन्यू रोड को आकर्षिक बनाएंगी।
                   उन्होंने बताया कि ऐसी 41 सड़कों की पहचान कर रखी है। इसमें उन सड़कों पर प्रमुखता से लाइटिंग की जानी है, जिनका उपयोग जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों के आवागमन के लिए होना है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी इलाके में 54 गोल चक्कर है, जिसमें पेड़ों के नीचे यह अपलाइटर लगाए जाने हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फ्लाईओवर के नीचे भी ये लाइटें लगाई जाएंगी।

बनाए गए 85 फ्लावर टावरों में खिले फूल
एनडीएमसी ने मंडी हाउस से लेकर जय सिंह रोड और मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड के अलावा नार्थ एवेन्यू इलाके में 85 फ्लावर टावर लगाए हैं। इसमें पेटुनिया किस्म के पौधे लगाए जा रहे हैं। विभिन्न रंगों के फूलों से खिले यह पौधे काफी आकर्षित कर रहे हैं। हालांकि गर्मी बढ़ने के साथ ट्यूलिप के फूल मुरझा गए हैं। एनडीएमसी के अनुसार, फ्लावर टावर ऐसा प्रयोग है जिसमें पौधों को बदला जा सकता है और समयनुसार फूल वाले पौधे लगाए जा सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox