नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- छावला थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए बडुसराय के समीप एक वैगन आर कार से 24 पेटी अवैध शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और कार व अवैध शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में अतिरिक्त डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने बताया कि बडुसराय पिकेट टीम को अवैध शराब सप्लाई की गुप्त सूचना मिली थी जिस पर एएसआई लेखराम व सिपाही योगंद्र ने वाहनो की जांच शुरू की। सुबह 5.50 बजे के करीब नानकहेड़ी की तरफ से एक वैगन कार आती दिखाई दी। तो पुलिस टीम ने उसे रूकवाकर जांच की तो कार में पुलिस को 24 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। एएसआई अशोक ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज आरोपी चंद्रपाल पुत्र सत्य प्रकाश निवासी जी – 69 राजा पुरी गली नं 22, उत्तम नगर, दिल्ली, आयु 42 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी चंदर पाल ने खुलासा किया कि उसने गुड़गांव के पालम विहार में एक शराब की दुकान से अवैध शराब खरीदी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब की सप्लाई कहां व किसे जानी थी की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण