मुंबई/सिमरन मोरया/- मुंबई पुलिस की अपराधा शाखा ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बताकर ठगी करने वाला शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 41 वर्षीय मोहम्मद तारिक पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नवी मुंबई के वाशी स्थित एपीएमसी मार्केट के पास एक होटल से अरेस्ट किया।
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, पठान खुद को केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव पवन कुमार यादव बताता था। वह पुलिस अधिकारियों को फोन कर विभिन्न मामलों में हस्तक्षेप करता था। पठान कभी एफआईआर दर्ज करवाने तो कभी आरोपियों को राहत दिलाने के नाम पर अधिकारियों को आदेश देता था।
कैसे गिरफ्तार हुआ पठान
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों से मामलों में मदद कराने के नाम पर पैसा ठगता था। वहीं, कॉल को असली दिखाने के लिए वह नए सिम कार्ड खरीदता था और दूसरे फोन में नंबर को ‘पीएस टू एमएचए’ के नाम से सेव कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कॉल मिलाता था ।1 मार्च को ऐसी ही एक घटना में उसने दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के एक ऑफिसर को फोन किया, जो एक मामले में महिला को वारंट देने के लिए मुंबई के ग्रांट रोड गए थे। आशर्चय करने वाली बात ये है कि अधिकारी को पहले ही बताया गया था कि उन्हें किसी प्रभावशाली व्यक्ति का फोन आएगा।
पुलिस अधिकारी को देता था आदेश
इसके बाद पठान ने खुद को गृह मंत्री का सहायक बताकर महिला को परेशान नहीं करने की बात कही। वहीं, क्राइम ब्रांच को शक है कि आरोपी ने इस तरह के कई फोन कॉल करके उसने मामलों को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बदले लोगों से पैसे ठगे। पुलिस के अनुसार, वह लगातार मोबाइल फोन बदलता रहता था और अलग-अलग राज्यों में अन्य लोगों के नाम पर सिम कार्ड यूज करता था।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी