गुरुग्राम/उमा सक्सेना/- हरियाणा के गुरुग्राम से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा कथित रूप से क्रूर व्यवहार और हिंसा किए जाने का आरोप है। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता बीएससी की छात्रा है और उसकी मां त्रिपुरा में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवम को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
शादी का झांसा और लगातार प्रताड़ना
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में दोनों गुरुग्राम के एक पीजी में साथ रहने लगे। कुछ समय बाद आरोपी को युवती के चरित्र पर संदेह होने लगा, जिसके बाद कथित तौर पर उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि उसे कई दिनों तक कमरे में रोके रखा गया और मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार, युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो बनाने और धमकी देने का आरोप
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कथित तौर पर युवती के साथ मारपीट कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे धमकाया। पीड़िता की मां ने भी गुरुग्राम पहुंचकर आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आवश्यक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
जनता की आवाज ही भगवान की आवाज: अभय सिंह चौटाला
सुख बांटने से ही मिलता है सच्चा संतोष: साध्वी ऋतंभरा
बिंदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, 6 स्कूटी और 1 बाइक बरामद
नींद की गोलियों से दूर रहने की सलाह, ‘स्लीप हाइजीन’ और वैदिक ‘स्वर विज्ञान’ को बताया स्थायी समाधान
‘अतिथि देवो भव’ की मिसाल: एसजीटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
द्वारका के पंडवाला गांव में प्रॉपर्टी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़