गीतकार सतपाल स्नेही की स्मृति में हुआ काव्योत्सवएक शाम… कविता के नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गीतकार सतपाल स्नेही की स्मृति में हुआ काव्योत्सवएक शाम… कविता के नाम

-बहादुरगढ़ में कलमवीर विचार मंच ने किया आयोजन

बहादुरगढ़/विद्यार्थी/- कलमवीर विचार मंच द्वारा जाने माने गीतकार सतपाल स्नेही की स्मृति में भव्य काव्योत्सव का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद पार्क के निकट सामुदायिक भवन में आयोजित व एसबीआई लाइफ़ के क्षेत्रीय प्रबंधक कर्मवीर जाखड़ के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्थक सेवा समिति के अध्यक्ष नफे सिंह कपूर ने की व मंच संचालन कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने किया।

गुरुग्राम की वरिष्ठ कवयित्री वीणा अग्रवाल की सरस्वती वंदना से शुरू हुए इस काव्योत्सव में दिल्ली व हरियाणा के रचनाकारों के अलावा सभागार में उपस्थित रहे स्नेही परिवार के कुछ सदस्यों ने भी काव्य पाठ कर उन्हें अपने भाव पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में कलमवीर विचार मंच, सार्थक सेवा समिति, वीर मूवीज, क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन, शहीद यादगार कमेटी व जन जागरण समिति से जुड़े सदस्य भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।


एक शाम… कविता के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में जहां कुमार राघव, दीपांजलि, सुबोध शर्मा, सार्थक,सचित आदि ने स्नेही जी की ही रचनाओं का सस्वर पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया वहीं उनके मित्रों विरेन्द्र कौशिक, गुरमीत सिंह, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी आदि ने उनसे जुड़े संस्मरण सुनाकर कुछ पुरानी यादों को ताज़ा किया। अतिथि कवियों में जहां पवन मित्तल रोहतक ने अपने दिवंगत मित्र के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित अपनी हरियाणवी रचना के माध्यम से उन्हें अपने भाव पुष्प अर्पित किए वहीं वीणा अग्रवाल गुरुग्राम, कृष्ण गोपाल सोलंकी द्वारिका, राजबीर खोरडा नजफगढ़, जय सिंह जीत झज्जर, जगबीर कौशिक समचाना, मुकेश व्यास व सुदेश संदूजा की रोचक रचनाओं व शानदार प्रस्तुति ने सभी को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर किया।
 इस अवसर पर दो किशोर प्रतिभाओं सूर्यांशी व विहान ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अध्यक्ष व मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथि कवियों, स्नेही जी की धर्मपत्नी सुनीता शर्मा व एसबीआई लाइफ़ की मंडल प्रबंधक पूजा सिंघल  को भी अंगवस्त्र, शॉल, स्मृति चिन्ह व स्नेही जी का ग़ज़ल संग्रह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कर्मवीर जाखड़ ने दिवंगत कवि मित्र की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम को एक अनुकरणीय प्रयास बताते हुए आयोजन से जुड़े सभी लोगों की प्रशंसा की।
काव्योत्सव की अध्यक्षता कर रहे नफे सिंह कपूर के काव्यमय उद्बोधन के साथ देर शाम तक चले इस आयोजन का समापन हुआ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox