गांवों की सभी मांगो को लेकर महापंचायत में पहुंचे गांवों की पंचायतें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गांवों की सभी मांगो को लेकर महापंचायत में पहुंचे गांवों की पंचायतें

-पंचायत संघ ने किया महापंचायत में भारी संख्या में पंहुचने का आग्रह -गांवों पर जबरदस्ती नियम न थोपें सरकार- पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/– दिल्ली पंचायत संघ दिल्ली प्रदेश ने दिल्ली के सभी गांवों के पंचायत प्रमुखों को गांवों पर भारी भरकम शहरी क्षेत्र के हिसाब से थोपें जा रहे हाऊस टैक्स व पंचायत संघ की 18 सूत्री मांगो को लेकर गांव पंचायत पीरागढी द्वारा बुलाई गई पंचायत में 3 सितंबर को शामिल होने आग्रह किया है।
               पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा  हम लगातार पिछले दो तीन वर्षो से गांवों व गांवों की बढी हुई आबादी के लिए शासन प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। जिसमें गांवों को पहले मालिकाना हक दे सरकार। कयोंकि हम आज भी अंग्रेजों द्वारा बनाया हुआ लाल डोरा में कैद हैं।वहीं दूसरी ओर हमारी कृषि भूमि कोडियो के भाव जबरदस्ती अधिग्रहण कर लिया। जिसमें काफी भूमि आज भी खाली है।जिसको वापिस करें सरकार।

गांवों की बेरोजगारी खत्म करने के लिए गांवों को व्यवसायिक श्रेणी में करे सरकार। गांवों को दिल्ली नगर निगम के सभी करो से मुक्त करे सरकार। जिसमें हाऊस टैक्स, कन्वर्जन चार्ज,पार्किंग आदि।गांवों को भवन उप नियम से बहार करे सरकार।ताकि बिना दिक्कत के मकान बना सके।गांवों के भूमि पर बने कॉलेजो, स्कूलों में दाखिले का शत प्रतिशत आरक्षण करें सरकार।दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम की सभी नौकरियों में गांवो के युवाओं के लिए शत प्रतिशत आरक्षण करें सरकार। आदि मांगो को लेकर पंचायत में पहुंचे।
              पंच प्रमुख विनोद शौकीन पीरागढी पंचायत ने कहा कि इस पंचायत में 360पालम खाप, 52गांव खाप,17 गांव खाप ओर सभी खापो की उपस्थिति रहने वाली है। इसलिए दिल्ली की सभी ग्राम पंचायतों का पहुंचना जरूरी है ताकि एक मंच से दिल्ली गांवों,किसानों व अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद तरीके से शासन प्रशासन के पास पहुंचाने का काम हो ताकि वे इन्हे मंजूर करें।
             पंचायत संघ सह प्रमुख सुनील शर्मा व ओमवीर शौकीन पूर्व प्रधानाचार्य ने दिल्ली देहात के सभी पार्टियों के नेताओं को भी आवाह्न किया कि वे पंचायत में पहुंचे ओर समस्याओ के समाधान कराने के लिए आगे आयें।
            पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि यदि जल्द ही हमारी मांगो पर काम नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होना निश्चित करेगी पंचायत।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox