नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश में गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज हो गया है। इस साल यह समारोह एक दिन पहले यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के साथ शुरू हुआ है। हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकलने वाली परेड की आज फुल ड्रेस रिहर्सल चल रही है। दिल्ली की सर्द सुबह में भी ड्रेस रिहर्सल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। फुल ड्रेस रिहर्सल में सेना के जवानों की कदमताल के साथ देश की रंगबिरंगी झांकियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा। आईये देखते है समृद्ध भारत की झांकियों की कुछ तस्वीरेंः-
राजपथ पर रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान हथियारों से लदे आर्मी व्हीकल्स।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मिसाइल ले जाते भारतीय सेना के ट्रक।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रदर्शित आकाश मिसाइल सिस्टम।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान राजपूत रेजिमेंट की टुकड़ी का मार्च।

राजपथ पर प्रदर्शित भारतीय वायुसेना की झांकी।

रिहर्सल के दौरान सजे-धजे ऊंटों पर बैठकर बीएसएफ दस्ते ने भी मार्च किया।

राजपथ पर हरियाणा की झांकी। इस साल यह झांकी खेलों को समर्पित है।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रदर्शित उत्तर प्रदेश की झांकी।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रदर्शित महाराष्ट्र की झांकी।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रदर्शित डाक विभाग की झांकी ।



More Stories
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा की बेटी भावना कौशिक ने रचा इतिहास, असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर परीक्षा में हासिल की शानदार रैंक
दिल्ली में वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश: दो चोर और एक रिसीवर गिरफ्तार
23 लाख की लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
एक दिन, तीन मैराथन—बहादुरगढ़ के धावकों ने दिखाया दम, हर मंच पर जीते दिल
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लुटेरे और झपटमार गिरफ्तार