केरल में ट्रेन में आग लगाकर तीन लोगों की जान लेने वाले के तार शाहीन बाग से जुड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

केरल में ट्रेन में आग लगाकर तीन लोगों की जान लेने वाले के तार शाहीन बाग से जुड़े

-शाहरुख सैफी के खिलाफ पुलिस ने जांच की तेज, शाहीनबाग में दर्ज है शाहरूख सैफी की गुमशुदगी का मामला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केरल के कोझिकोड में ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगाकर तीन लोगों की जान लेने वाले शख्स को महाराष्ट्र एटीएस ने पकड़ लिया गया है। केरल रेल ब्लास्ट मामले में उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर मूल के रहने वाले आरोपी शाहरूख सैफी का दिल्ली से कनेक्शन जुड़ा है। शाहरुख दिल्ली के शाहीन बाग में एफ ब्लॉक में आठ नंबर आवास में रहता है। केरल पुलिस की एक टीम आज सुबह शाहरुख के घर पर दिल्ली में आई। बताया जा रहा है कि दो अप्रैल को शाहरुख सैफी के पिता ने साउथ वेस्ट दिल्ली के शाहीन बाग थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था।

                बताया गया है कि आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से पकड़ा गया है। बताया गया है कि आरोपी की कस्टडी लेने के लिए केरल पुलिस की एक टीम भी रत्नागिरी पहुंची।  महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम शाहरुख सैफी है। घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले को दबोच लिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार, पुलिस और आरपीएफ-एनआईए का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने आरोपी को इतनी जल्दी पकड़ लिया।

यह है मामला
गौरतलब है, केरल में रविवार रात को कोझिकोड जिले के इलाथूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने सहयात्री पर पेट्रोल छिड़क कर चलती ट्रेन में आग लगा दी थी। इस घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक मां-बेटी भी शामिल हैं। दोनों का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के करीब ट्रैक पर मिला था। इस घटना में करीब आठ लोग घायल भी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना अलप्पुझा-कन्नूर मुख्य कार्यकारी एक्सप्रेस के डी1 डिब्बे में रात करीब 10 बजे हुई थी।

यात्रियों ने दी थी सूचना
रेलवे सूत्रों के अनुसार, आपातकालीन चेन खींचे जाने के बाद धीमा होने पर आरोपी फरार हो गया था। जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तो यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचना देकर आग बुझाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox