कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना

-फतेहाबाद के दौरे पर दिया एक सवाल का जवाब -कांग्रेस को लोगों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है: कुमारी शैलजा

चंडीगढ़/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा की सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा आज फतेहाबाद दौरे पर हैं। कुमारी शैलजा भट्टू ब्लॉक के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में दौरा कर जनसमर्थन जुटा रही है और लोगों से वोटों की अपील कर रही है। आज गांव बोदीवाली में पहुंची कुमारी शैलजा ने जहां एक भाजपा पर निशाना साधा तो वहीं स्वाति मालीवाल के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी।

कुमारी शैलजा ने कहा कि अगर कहीं भी किसी भी महिला के साथ अगर ऐसी घटना होती है तो वो बिलकुल ठीक नहीं है। एक सवाल के जवाब कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में लोकतंत्र की बहाली की, गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे 24 करोड़ परिवारों को गरीब रेखा से बाहर निकाला। भाजपा तो केवल यह जवाब दे कि 10 वर्षों में क्या किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करती है। उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर बोलते हुए कहा कि वे चुनाव जीत रही हैं, भाजपा 400 पार के नारे पर ही अटकी रहेगी, जनता कांग्रेस के साथ आगे बढ़ जाएगी।

लोगों में कांग्रेस को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है- कुमारी शैलजा

उन्होंने कहा कि भाजपा के खोखले दावे और जुमलेबाजी की पोल लोगों में अब खुल चुकी है। भाजपा फ्री अनाज के नाम पर गर्मी में भी बाजरा दे रही है और बाजरे को तो पशु भी इस मौसम में मुंह नहीं लगाते। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर 10 किलो अनाज हर परिवार को देंगे और हर गरीब परिवार की महिला को सालाना एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की आदत हो गई है लोगों से झूठ बोलने की, अब कह रहे हैं कि कांग्रेस जनता के पैसे खत्म कर देगी, जनता की भैंस खोल लेगी। लेकिन अब जनता इनके झूठे दावों में नहीं आएगी और लोगों में कांग्रेस को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox