कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ अयोध्या में ध्वजारोहण महोत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ भव्य उत्सव

अयोध्या/उमा सक्सेना/-   अयोध्या में आज से ध्वजारोहण महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हो रही है। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल में यह महोत्सव मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी को एक बार फिर भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। मार्गशीर्ष अमावस्या के पावन अवसर पर 20 नवंबर से शुरू हुआ यह समारोह 25 नवंबर को विवाह पंचमी के शुभ मुहूर्त में संपन्न होगा।

25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ध्वजारोहण
21 नवंबर से ध्वजारोहण के अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा और 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह क्षण ऐतिहासिक होगा, जो भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का अद्वितीय संगम प्रस्तुत करेगा।

अयोध्या में भक्ति और उत्सव का माहौल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या पूरी तरह सज चुकी है। पूरे शहर को रोशनी, फूलों और आकर्षक रंगोलियों से निखारा गया है। राम धुन, मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिकता से भर गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में उमड़ रहे हैं।

संतों, विद्वानों और विशेष अतिथियों की उपस्थिति
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और एकता का भव्य प्रतीक बनेगा। देशभर के प्रमुख संत, विद्वान, समाजसेवी, राजनेता और भक्त इसमें शामिल होंगे।

23 से 25 नवंबर तक विशेष कार्यक्रम
तीन दिनों तक अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी। इसमें लोक नृत्य, संगीतमय प्रस्तुतियां, विशेष पूजा-अर्चना, छह छोटे मंदिरों व सप्त मंदिरों की अनूठी विधिवत पूजा शामिल रहेगी। कलश यात्रा में 551 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी, जबकि 151 वैदिक छात्र ध्वज लेकर आगे-आगे चलेंगे।

अयोध्या में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, ट्रैफिक कंट्रोल और इमरजेंसी रिस्पांस टीम को तैनात किया गया है ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox