कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि केस को खारिज करने के लिए लगाई गुहार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि केस को खारिज करने के लिए लगाई गुहार

नजफगढ़ मेट्रो/बॉलीवुड/मानसी शर्मा- बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत और मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर के बीच हुए विवाद आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं, उनके बीच विवाद इतने  गम्भीर हो चुके थे कि कंगना को कोर्ट कचहरी तक के चक्कर काटने पड़े थे।
                  बता दें कि कंगना रनौत ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी भड़कीले बयान दिए थे, जिसके चलते उन्होंने जावेद अख्तर को भी अपने शिकंजे में लिया था। कंगना ने जावेद अख्तर को लेकर गलत टिप्पणी की थी जिस वजह से जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस दर्ज कराया था।
                  कंगना रनौत पर मानहानि का केस हो जाने के बाद उनको केस की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुई जिसके बाद कंगना के ऊपर वारंट जारी हुआ था। हालाकीं  उनको जल्द बेल मिल गई थी लेकिन केस अब भी पेंडिंग में है।
                  हाल ही में कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जावेद अख्तर द्वारा लगाए गए मानहानि के केस को लेकर गुहार लगाई है। कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में  अपने खिलाफ सभी कार्यवाही को खारिज करने की मांग की है। इससे पहले भी कंगना ने इस मामले में याचिका दायर की थी, लेकिन उनकी याचिका को रद्द कर दिया गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox