नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- इन दिनों में रोमानिया में टी10 लीग खेली जा रही है। इस लीग ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को चौंका दिया हैं। मान लीजिए किसी टीम को अगर 12 गेंदों में 61 रनों बनाने होंगे, तो आपको लगेगा कि इस टीम की हार पक्की है। लेकिन ऑस्ट्रिया ने इस असंभव को संभव कर दिखाया है और इस मैच को जीत कर सभी क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया हैं।
रोमानिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 167 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रिया ने की टीम ने रोमांचक अंदाज में एक गेंद पहले ही मैच को अपना नाम कर लिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रिया इस मैच को गंवा देगी, लेकिन इस असंभव जैसे लक्ष्य को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज आकिब इकबाल ने संभव करके दिखाया। इकबाल ने महज 19 गेंदों पर 72 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के और 2 चौके लगाए।
इकबाल ने कर दिया सब कुछ तहस नहस
ऑस्ट्रिया को आखिरी 12 गेंदों पर 61 रन बनाने थे और रोमानिया को जीत नजर आ रही थी। रोमानिया की जीत के बीच आकिब इकबाल नाम का खिलाड़ी मैदान पर मौजूद था। जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सब कुछ तहस नहस कर दिया। साथ ही टीम एक गेंद पहले ही जीत दिला दी। रोमानिया के गेंदबाजों की इकबाल ने जमकर पिटाई की। मनमीत कोहली ने 2 ओवर में 57 रन लुटा दिए। वहीं चमत्कार फर्नांडो ने 5 गेंदों में 25 रन दे दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन की पहल, पहले चरण में 60 किलो शहद निकाला गया
गैस आपूर्ति को लेकर सरकार सतर्क: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमीनी निरीक्षण
₹787 करोड़ के ग्रामीण बजट पर जताया आभार
द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता: कोर्ट से फरार घोषित अपराधी गिरफ्तार
द्वारका में बाइक लूट गैंग का भंडाफोड़, 7 किशोर दबोचे
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, 65 सिलेंडर बरामद