ऑपरेशन कवच 13.0 में बड़ी कार्रवाई: ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-2 करोड़ की हेरोइन बरामद -नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी-नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-  दिल्ली में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कवच 13.0’ के तहत नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 405 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कश्मीरी गेट इलाके में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत योजना बनाकर मौके पर जाल बिछाया। देर रात करीब 3:30 बजे एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।

तलाशी में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद
पकड़े गए युवक की पहचान चिराग (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिल्ली के ख्याला इलाके का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 405 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। साथ ही जिस कार में वह नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा था, उसे भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूछताछ में खुलासा: आर्थिक तंगी बनी वजह
गहन पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले सेकंड हैंड कारों के कारोबार से जुड़ा हुआ था, लेकिन कुछ समय पहले उसने यह काम छोड़ दिया। आर्थिक परेशानियों के चलते उसने नशे के कारोबार में कदम रखा। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसने यह हेरोइन रघुबीर नगर के एक व्यक्ति से ली थी और उसे कश्मीरी गेट इलाके में सप्लाई करने जा रहा था।

ड्रग नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। मुख्य सप्लायर की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox