नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– जैसा कि आप सभी जानते हैं, मौसम बदल रहा है, और अब शायद गिने-चुने ही दिन बचे हैं ठंडी मौसम के खत्म होने में गर्मी और बारिश फिर से वापस आने वाली है… और गर्मियों के मौसम में लोग अमूमन हाफ स्वीव्स या स्लीवलेस कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए चेहरों के साथ–साथ हाथों को साफ रखना और उसे डीप क्लीनिंग करना भी जरूरी हो जाता हैं।
आमतौर पर महिलाएं जब हाथों और पैरों की वैक्सिंग करती है तो उन्हें ऐसा लगता है कि, इसी से उनकी त्वचा साफ दिखाई देने लगेंगी, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि आपकी कुहनी की त्वचा काली और गंदी है, तो इसका एक बड़ा प्रभाव आपकी सुंदरता पर भी दिखाई देता है। जिस पर ज्यादातर लोगों का ध्यान बहुत जल्दी चला जाता है, और खुद को तैयार करने में आपके द्वारा की गई सारी मेहनत व्यर्थ हो जाती है।
घबराइए मत अब हम आपके लिए ऐसा नुस्खा लाए हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आपके कुहनी में बैठी गंदगी एक हफ्ते में साफ हो चमकने लगेगी। कुहनी शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जिस पर बहुत अधिक लोगों का ध्यान बातचीत या किसी काम को करते वक्त आसानी से चला जाता हैं, इसलिए उसकी स्वच्छता बनाए रखना आपका नैतिक अधिकार है। कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनके नियमित प्रयोग से आप कोहनी के रंग को हल्का कर सकते हैं।
कुहनी चमकाने के उपाय: (एलोवेरा जेल और नींबू का रस) एक कटोरी में एलोवेरा जेल और नींबू का रस थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बराबर से रखकर मिक्स कर ले अब इस मिश्रण को अपने हाथों की कुहनी पर रूई या फिर हाथों के सहारे लगाएं और लगे मिश्रण को कुछ देर वहां पर सूखने के लिए छोड़ दें। इस विधि को 1 हफ्ते लगातार करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।


More Stories
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 300 नई पुलिस चौकियों का प्लान
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ