मानसी शर्मा/- एशिया कप 2025 अब अपने चरम पर पहुँच चुका है और क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारत और पाकिस्तान का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा और Sony LIV व FanCode ऐप पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
भारत की अजेय ताकत
कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार फॉर्म दिखाई, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने विपक्षियों को पस्त किया।
पाकिस्तान की दमदार तैयारी
सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने सुपर-4 चरण में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की गेंदबाजी मजबूत रही, जबकि बल्लेबाजों में फखर जमान और सईम अयूब से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं।
दुबई की पिच और संभावित प्लेइंग 11
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है, जो बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार है। इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमें ट्रॉफी और देश की प्रतिष्ठा के लिए भिड़ेंगी।
संभावित प्लेइंग 11 (भारत):
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
संभावित प्लेइंग 11 (पाकिस्तान):
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी


More Stories
द्वारका में बाइक लूट गैंग का भंडाफोड़, 7 किशोर दबोचे
दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर बड़ा प्रहार, 65 सिलेंडर बरामद
दिल्ली में बीएसजी हाफ मैराथन का शानदार आयोजन
नजफगढ़ में टिंटेड ग्लास के खिलाफ चला विशेष अभियान
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान