एनकाउंटर में धराया पांचवां आरोपी, बोला– “अब यूपी नहीं आऊंगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनकाउंटर में धराया पांचवां आरोपी, बोला– “अब यूपी नहीं आऊंगा

बॉलीवुड/अनीशा चौहान/- बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात शाही थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू (उम्र 19 वर्ष, निवासी बेडकला, राजस्थान) घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह मौके पर दबोच लिया गया।

साथी आरोपी भी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के समय रामनिवास के साथ उसका साथी अनिल (निवासी राजपुर, सोनीपत, हरियाणा) भी मौजूद था। पुलिस ने उसे भी मौके से पकड़ लिया। दोनों बदमाश स्प्लेंडर प्लस बाइक पर सवार थे, जिसकी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने उनके पास से एक .32 बोर पिस्टल, एक 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और फायर किए गए खोखे बरामद किए। जांच में सामने आया है कि आरोपी घटना से पहले दिशा पाटनी के घर की रेकी कर चुके थे और फायरिंग की साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे।

घायल बदमाश का वीडियो वायरल

गिरफ्तारी के बाद घायल रामनिवास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें वह कहता नजर आ रहा है – “सर, मैं अब कभी दोबारा यूपी नहीं आऊंगा।” यही वही आरोपी है, जिसने 12 सितंबर की सुबह 3:45 बजे दिशा पाटनी के घर पर नौ राउंड फायरिंग की थी। इस घटना की जिम्मेदारी बदमाशों ने खुद सोशल मीडिया पर ली थी।

सीएम योगी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

फायरिंग की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बातचीत की। सीएम योगी ने परिवार को पूरी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। अब तक इस केस में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसियां 2500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर गैंग का पूरा नेटवर्क खंगालने में जुटी हैं। पुलिस का मानना है कि यह हमला दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा कथावाचकों पर की गई टिप्पणी से जुड़ा हो सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox