उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित

-बैठक में पदाधिकारियों की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश में सॉफ्टबॉल खेल की आगामी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर किया गया विचार विमर्श

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/शिव कुमार यादव/- अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा में उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें महेंद्र सिंह महासचिव मथुरा ओलंपिक एसोसिएशन की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता एल आर मौर्य ने की एवं बैठक को संचालित संजय गौतम सह सचिव उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन ने की। बैठक में उपस्थित विभिन्न-विभिन्न जनपदों से पधारे पदाधिकारियों ने सॉफ्टबॉल खेल को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया। इसके साथ ही बैठक में उत्तर प्रदेश में सॉफ्टबॉल खेल की आगामी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।
                  इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के महासचिव एल आर मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सॉफ्टबॉल खेल से संबंधित विभिन्न विभिन्न गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के लिए विचार किया गया। बैठक के अंत में एल आर मौर्या ने महेंद्र सिंह महासचिव मथुरा ओलंपिक एसोसिएशन का एवं सभी जनपदों से आए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। बैठक का मंच संचालन पंकज सिंह महासचिव गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox