नई दिल्ली/द्वारका/के के सलुजा/- उत्तरी जिले की साइबर पुलिस टीम ने कोर्ट की वीडियो कांफ्रेंसिंग में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे ने वाले शातिर को दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई से दिल्ली के 50 से अधिक मामले सुलझा ने का दावा किया गया है।
इसकी शिकायत अहाल्मद की ओर से की गई थी। कोर्ट अंशुल सिंघल की कोर्ट ने पाया कि आकिल अखलाक के नामका इस्तेमाल करते हुए यह शातिर वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान शराब, सिगरेट पीता है। वह अंगवस्त्र में दिखाई देता।एस आई के नेतृत्व में गठित टीम ने पाया कि गोकुल पुरी के चमन पार्क को रहने वाला मोहम्मद इमरान इस काम में लिप्त है।
पुलिस को छीनाझपटी और डकैती के 50 से अधिक मामलों में उसकी तलाश थी। कार्रवाई करके उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन, सिम का और राऊटर बरामद किया गया।आर्म्स एक्ट, छीना झपटी, डकैती आदि के तहत मामला दर्ज किया गया।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी