-उत्तराखण्ड एप- 1064 पर मिली शिकायतों पर समयबद्ध तरीके से किया जायेगा समाधान
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/शिव कुमार यादव – उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड-1064 एप का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन न केवल मजबूती से किया जायेगा बल्कि इस पर आने वाली शिकायतों का भी समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को इस एप के प्रचार-प्रसार को मजबूती से करने के निर्देश दिये ताकि जन-जन तक इसकी जानकारी पंहुचाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एप पर जो भी शिकायतें आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाना चाहिए। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई, उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इन्सपेक्टर को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के सिद्धान्त पर कार्य किये जाये। जन समस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने निदेशक सतर्कता को निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप-1064 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय। आम जन को इस एप की पूरी जानकारी हो।
इस अवसर पर निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि 1064 नम्बर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जायेगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जायेगी। यह एप हिन्दी एवं अंग्रेजी दानों भाषाओं में है।


More Stories
महाराष्ट्र टूरिज्म ने नई दिल्ली में आयोजित SATTE 2026 में दिखाई गई “उभरते टूरिज्म की रोचक झलकियां”
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, SIR केस में बंगाल हाईकोर्ट को दिशा-निर्देश
धार्मिक भावनाओं के मामले में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत
लखनऊ यूनिवर्सिटी में धार्मिक आयोजन को लेकर विवाद, दो गुट आमने-सामने
साउथ अफ्रीका से शिकस्त, टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति
एयरपोर्ट पर हड़कंप, 155 पैसेंजर्स वाली फ्लाइट को करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग