उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को धमकी के बाद तनाव, पुलिस जांच शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को धमकी के बाद तनाव, पुलिस जांच शुरू

-कश्मीरी छात्रों से मिले SSP

उत्तराखंड/सिमरन मोरया/- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद एक संगठन ‘हिंदू रक्षा दल’ ने देहरादून में रहने वाले कश्मीरी छात्रों को धमकियां देते हुए उनसे तुरंत राज्य छोड़कर जाने को कहा है। सोशल मीडिया मंचों पर जारी वीडियो के जरिए दी गई धमकियों से सहमे कश्मीरी छात्रों ने पुलिस से संपर्क करते हुए सुरक्षा की मांग की है। हालांकि इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर हरकत में आई पुलिस भी अलर्ट हो गई है।
देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों और विभिन्न थानों के प्रभारियों से बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने और कश्मीरी छात्रों के संपर्क में बने रहने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने हटवाए सोशल मीडिया पोस्ट
सिंह ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर कश्मीरी छात्र, जिन शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं या जहां भी पेईंग गेस्ट (PG) के तौर पर रह रहे हैं, उनके मैनेजर से कहा गया है कि वे उनकी सुरक्षा को किसी भी तरह का खतरा होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि दो दर्जन से अधिक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट हटाए भी गए हैं।

कश्मीरी छात्रों से मिले SSP, सुरक्षा का भरोसा दिया
जम्मू-कश्मीर छात्र संघ के संयोजक नसीर खुएहामी ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ से हिंदू रक्षा दल के सदस्यों द्वारा कश्मीरी छात्रों को दी गई खुली धमकी और उन्हें राज्य छोड़कर चले जाने के बारे में दिए गए ‘अल्टीमेटम’ के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि एफआईआर दर्ज की गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। देहरादून के SSP खुद भी प्रेमनगर, सुद्धोवाला, नंदा की चौकी और सेलाकुई जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे कश्मीरी छात्रों से मिले और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox