‘इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है’ JMM, RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है’ JMM, RJD और कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

मानसी शर्मा /-  झारखंड के चाईबासा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की यह भूमि जनजातीय गौरव, जनजातीय मान-मर्यादा की साक्षी रही है। उन्होंने कहा कि यह माटी उस आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है जिसने भारत की आजादी, भारत की संस्कृति और विरासत की रक्षा की है। इस धरा ने भगवान बिरसा मुंडा, चांद भैरव, तिलका मांझी, नीलाम्बर-पीताम्बर, सिदो-कान्हू जैसे अनगिनत वीरों को जन्म दिया है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कैसे कोल्हान ने अत्याचारी अंग्रेजी सत्ता को टक्कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज फिर कोल्हान ने JMM, RJD, कांग्रेस की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है। आज मैं इस चुनाव अभियान में पहली बार आया हूं और यह मेरी दूसरी रैली है। दोनों रैलियों को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भाजपा, NDA इतिहास में मिले किसी भी परिणाम से और अधिक सीटों के साथ यहां सरकार बनाएगी।

ये दो राज्य बनाने का सौभाग्य भाजपा को ही मिला है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए, आदिवासी भाई-बहनों की आकांक्षा, उनका स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरि रहा है। जब पहली बार भाजपा सरकार बनी और दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी जी को सेवा करने का अवसर मिला, तब जाकर आदिवासी समाज को अलग राज्य मिले। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड ये दो राज्य बनाने का सौभाग्य भाजपा को ही मिला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox