इटली में फिलिस्तीन के समर्थन में भड़का जनआंदोलन, 80 से ज़्यादा शहरों में प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इटली में फिलिस्तीन के समर्थन में भड़का जनआंदोलन, 80 से ज़्यादा शहरों में प्रदर्शन

मानसी शर्मा /- इटली में इस वक्त फिलिस्तीन के समर्थन में देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन तेज़ हो गए हैं। ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए। प्रदर्शन इतना व्यापक था कि इसका असर रेल, बस सेवाओं, स्कूलों और पोर्ट्स पर भी देखा गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर झड़पें भी हुईं, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।

80 से ज्यादा शहरों में उग्र प्रदर्शन

नेपल्स, रोम, मिलान, बोलोग्ना सहित देश के 80 से अधिक शहरों में प्रदर्शनकारी “Free Palestine” और “Let’s Block Everything” जैसे नारे लगाते नजर आए।

कई जगहों पर सड़कों और मोटरवे को जाम किया गया, पोर्ट्स बंद किए गए, स्कूल और यूनिवर्सिटी भी ठप रहीं।

प्रदर्शनकारियों ने मिलान सेंट्रल स्टेशन पर तोड़फोड़ की, खिड़कियां तोड़ीं और झंडे जलाए। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस और वॉटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।

पुलिस से हिंसक झड़पें

बोलोग्ना में मोटरवे ब्लॉक करने के बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

नेपल्स में रेलवे स्टेशन पर टकराव हुआ।

मिलान में प्रदर्शनकारी नियंत्रण से बाहर हो गए, जिससे स्टेशन पर संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा।

प्रदर्शन की वजह क्या है?

प्रदर्शनकारी फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी इस पर सहमति जताने से लगातार इनकार कर रही हैं।

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और बेल्जियम जैसे देशों ने फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी। इसके जवाब में मेलोनी ने इस फैसले को “समय से पहले और अनुचित” बताया, जिससे देश में गुस्सा और भड़क गया।

पीएम मेलोनी का बयान

22 सितंबर 2025 को UNGA सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मेलोनी ने साफ किया कि फिलिस्तीन को लेकर कोई भी निर्णय “स्थिरता और शांति के बाद ही लिया जा सकता है।” उन्होंने यूरोपीय देशों द्वारा लिए गए फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय तनाव और गहराएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox