नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- घेवरा मोड़ स्थित स्वाभीमान स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की 15वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने अपने परिवार के साथ स्वाभिमान स्थल अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके साथ ही स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा को कई राज्यों से आये उनके प्रशंसकों ने भी अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा अपने मिलनसार स्वभाव के चलते आज भी लोगों के दिलो पर राज करते है। वो अपनी कार्यशैली व मिलनसार स्वभाव के चलते सभी के चहेते थे।
शुक्रवार को सुबह से ही स्वाभीमान स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया था। श्रद्धाजंलि सभा में भजन किर्तन के साथ-साथ हवन का भी आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने आहूति डालकर वर्मा जी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि डॉ. साहिब सिंह किसानों व मजदूरों के हितैषी नेता थे और जमीन से जुड़े हर व्यक्ति को पहचानते और सम्मान देते थे। आज ऐसे नेताओं का अभाव दिखाई देता है। हंस मुख, मिलनसार व सर्व सुलभ व्यक्ति थे। उनके बाद आम आदमी के बीच का कोई नेता नहीं मिला जो जनता के सुख दुख का साथी हो। उन्होंने कहा कि वह महर्षि दयानंद जी के कट्टर अनुयायी थे और यज्ञ के प्रति उनके दिल में अपार श्रद्धा थी। आज यदि भाजपा को दिल्ली में राजनीतिक वनवास समाप्त कर वापिसी करनी है तो किसी जमीनी संघर्ष शील नेता को आगे लाना होगा जिसका सर्वदा अभाव दिखाई देता है। तभी तो अमित शाह जी को दिल्ली देखनी पड़ रही है।

श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली देहात के लोग हमेशा ही अपने प्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करने में आगे रहे है। हालांकि अभी तक कोरोना महामारी के चलते हरियाणा, राजस्थान व यूपी से लोग कम ही आये लेकिन इस बार इन राज्यों से भी साहिब सिंह वर्मा के अनुयाईयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कार्यक्रम में इस अवसर पर पार्षद अंतिम गहलोत ने कहा कि साहिब सिंह वर्मा हमेशा किसानों के सशक्तिकरण राष्ट्रीय संगठन के लिए कार्य करते रहे उनके विचार व आदर्श हम सब कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर अजय कुमार ने श्री राम भजन सुनाए प्रार्थना सभा में जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ साहिब सिंह वमा,र् विजय सोलंकी, सचिन सिंह, राजेश गहलोत, रोहित सहरावत, मुकेश मिश्रा, रमेश शुक्ला, तेजेंद्र पाल बग्गा, कृष्ण गहलोत के साथ-साथ नजफगढ़ से भाजपा नेता संदीप शौकीन, सत्यपाल मलिक, सूरज गहलोत, अंतिम गहलोत, अनिल डागर, अजीता यादव, मनोज ओवन वाला, लाजवंती सरोहा, अशोक राणा, मुकेश देशवाल, सुरेंद्र मटियाला, मनीष वर्मा, मुनेश यादव, संजय बुधवार, कृष्ण यादव व सत्यपाल भारद्वाज, ने भी अपने प्रिय नेता साहिब सिंह वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद प्रवेश वर्मा ने उन्हें महान कर्मयोगी बताया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प सभी को दिलाया।


More Stories
HOLI 2026: रंगों के साथ करें ये धार्मिक उपाय, घर आएंगी खुशियां
ICC का नया शेड्यूल प्लान: एक दिन में दो सेमीफाइनल, समझें पूरा नियम
12 घंटे में बड़ी कामयाबी: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने तीन चोर दबोचे
गुजिया का शाही सफर: तुर्की से भारत तक की सांस्कृतिक विरासत
द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने तीन शातिर चोर दबोचे
गुमशुदगी से हत्या तक: द्वारका पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात