नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- तेज़ी से विकसित होती इन्क्युबेटर, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी लर्निंग हब (आईटीएलएच) जो छात्रों को कोडिंग स्किल्स एवं डिज़ाइन (यूआईयूएक्स) में दक्षता हासिल करने में मदद करती है। आईटीएलएच साल 2022 के दौरान नवी मुंबई में अपने मुख्यालय के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक कंपनी अपने मौजूदा आकार से 10 गुना बढ़ जाएगी।
उद्योग जगत में पेशेवरों को प्रोत्साहित करने वाला टेक-स्किल अपग्रेडेशन सेंटर पहले से 40 कर्मचारियों की सशक्त एवं डायनामिक टीम के साथ काम कर रहा है। ये नई नियुक्तियां कंपनी में 6 मुख्य क्षेत्रों- सेल्स, मार्केटिंग, क्वालिटी एनासिसिस, लर्निंग एक्सपीरिएंस विंग, ट्रेनर्स एण्ड मेंटर्स और ह्युमन रिसोर्स में की जाएंगी। भावी विस्तार योजनाओं के तहत कंपनी पहले स्तर के शहरों में भी अपना विस्तार करेगी। साथ ही मध्य पूर्व पर ध्यान केन्द्रित करते हुए आबूधाबी, कतर और दुबई से भी एनरोलमेन्ट स्वीकार किए जाएंगे। उद्योग जगत के बारे में अच्छी समझ के साथ कंपनी ने सप्ताहान्तों पर छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए कामकाजी पेशेवरों की नियुक्ति की है।अपनी शुरूआत के बाद से ही यह टेक इन्क्युबेटर लगातार विकसित हो रही है जो यूआई और यूएक्स में डिज़ाइन कोर्सेज़ उपलब्ध कराती है। कंपनी ने इस तिमाही में 60 फीसदी की प्रभावी टीम विकास दर दर्ज की है और दूसरी तिमाही के अंत तक 80 फीसदी विकास की योजना बनाई है। कंपनी में विभिन्न भूमिकाओं जैसे सेल्स, मार्केटिंग, क्वालिटी एनालिसिस, लर्निंग एक्सपीरिएंस विंग, ट्रेनर्स एण्ड मेंटर्स और ह्युमन रिसोर्सेज़ के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।


More Stories
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय का बड़ा ऐलान, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव